Saturday, December 6, 2014

मेरा नाम छोटू नही है


मैँ आपको चौराहे पर मिलूँगा
मेरे कपड़े पुराने होंगे
मेरे चेहरे पर दुखभारी हास्सी होगी
मैं काम लगन और मेहनत से करता दिखूँगा
मैं गरीब जरूर होउग पर ईमदरी से रहूँगा
पर एक बात कहूँगा मेरा नाम छोटू नही है

मैं आपको चाय की तपरी
vadapav की दुकान
पंचर बनाते मिलूँगा
दिमाग मेरा तेज रहेगा
ध्यान मेरा पूरे काम पर रहेगा
पर मे एक बात कहूँगा, मेरा नाम छोटू नही है

मेरे उमर के बच्चे स्कूल जाते है
गणित पढ़ते है खेलते है, दौड़ लागते है
साइकिल चलते है कंप्यूटर खेलते है
पर मे एक बात कहुगा मेरा नाम छोटू नही है

मेरे पास भी TIE है मेरा हिसाब भी मजबूत है
कंचेे मैने भी बहुत जीते है,
मे चाये लेकर तेज दौड़ लेता हूँ
मालिक के बेटे के कंप्यूटर पर मैंने एक बार ABCD लिखा है
पर मे एक बात कहुगा मेरा नाम छोटू नही है

मेरी गलती नही है की मे आज यह हूँ
मेरे पिता नही है
छोटे भाई- बहन स्कूल जाते है
पढ़ाई से ज्यदा जरूरी पैसा है मेरे लिए
शासकीय स्कूल मे चौथी तक पढ़ा हूँ
अंग्रेजी मे आपका नाम लिख सकता हूँ
मैँ एक बात कहूँगा, मेरा नाम छोटू नही है।